Breaking News

हरिद्वार से आई कांवड यात्रा के स्वागत में उमड़े भक्त

श्रीगंगानगर जिले के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित जयको श्रीकृष्ण गौशाला परिसर स्थित सांवरा सेठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जग कल्याणी गौ सेवा संघ की ओर से मंदिर में  हरिद्वार से कावड़ लाई गई। दोपहर में कांवड यात्रा के श्रीगंगानगर पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत किया गया।   महाराजा गंगासिंह चौक पर स्वागत के बाद कांवड़ यात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से होते मंदिर  परिसर लाया गया।
जहां  इसे नर्मदेश्वर महादेव पर अर्पित किया गया। कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। वे सांविरया सेठ के जयकारों के साथ भोलेनाथ के जयघोष भी लगा रहे थे। कांवड़ यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
इससे पहले मंगलवार को देव प्रतिमाओं को महास्नान करवाया गया।  शाम को महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

No comments