पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर युवा साहित्यकार अवार्ड, सीएम ने किया था ऐलान
पंंजाब सरकार ने पद्मश्री कवि व साहित्यकार डॉ. सुरजीत पातर के नाम पर एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू किया है। इसे 'डॉ. सुरजीत पातर युवा साहित्यकार अवार्डÓ नाम दिया गया है। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा लेखकों को प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत एक लाख रुपए नकद और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने डॉ. सुरजीत पातर के निधन के बाद उनके नाम से एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी।
No comments