Breaking News

अब सुबह 7:45 बजे खुलेंगे बांकेबिहारी मंदिर के पट

गर्मा के मौसम की शुरुआत होते ही मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन और उनकी भोग-सेवा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वहीं, शरद ऋतु में पंचमेवा अधिक मात्रा में परोसा जाता था, अब उसकी जगह ग्रीष्म ऋतु में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
अब ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर का दर्शन समय भी बदल गया है। रविवार को ठाकुरजी को एक घंटे पहले जागना पड़ा। सुबह 7:45 बजे मंदिर के पट खुलते हैं, और दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पित होने के बाद पट बंद कर दिए जाते हैं। वहीं शाम को मंदिर के पट 5:30 बजे खुलते हैं और रात 9:30 बजे पट बंद होते हैं।

No comments