Breaking News

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की नई टीम में ज्यादातर होंगे नए चेहरे

राजस्थान बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द अपनी टीम का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि अप्रेल माह में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। करीब 7 महीने पहले मदन राठौड़ पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन वे पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। अब उनका नए सिरे से पार्टी अध्यक्ष के पद पर निर्वाचन हुआ है।
माना जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष की नई टीम में अधिकतर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी में से 50 प्रतिशत से ज्यादा नेता बाहर होंगे। राठौड़ का कार्यकाल करीब तीन साल का है। ऐसे में उनकी नई टीम भविष्य के हिसाब से तैयार होगी।

No comments