जीव प्रेमी बिश्नोई का सम्मान समारोह आयोजित
हनुमानगढ़ टाउन में श्री गुरु जंभेश्वर प्राणी हितकारी समिति की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बज्जू हिरण शिकार मामले में बहादुरी दिखाने वाले जीव प्रेमी सुमित बिश्नोई को सम्मानित किया गया। सुमित बिश्नोई ने अपनी जान की परवाह किए बिना शिकारियों से भिडकऱ हिरण को बचाया और पुलिस प्रशासन को समय पर सूचना देकर शिकारियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस बहादुरी पर समिति ने उन्हें माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा 11 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। समारोह में गुरु जंभेश्वर प्राणी हितकारी समिति के प्रधान अश्वनी बिश्नोई, सचिव भगवान गोदारा, कोषाध्यक्ष मुकेश सहारान और प्रोफेसर डॉ. बी. एल. सहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments