Breaking News

श्रीगंगानगर में 21 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन होगा

किसानों और किसानी के मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगामी 21 मार्च को श्रीगंगानगर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान आर्मी के संयोजक एवं पूर्व परिषद सदस्य मनिंदर सिंह मान ने ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा द्वारा एमएसपी को लेकर देश भर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी के तहत किसान नेता जगजीतसिंह डलेवाल लगातार 109 दिन से भूख हड़ताल हैं, लेकिन सरकार अपने  वादों को पूरा नहीं कर रही है। इसी आंदोलन को और मजबूत करने के लिए वह किसानों में जनजागृति लाने के लिए 21 मार्च को श्रीगंगानगर ट्रेड एसोसिएशन से भवन में किसान सम्मेलन रखा गया है, जिसमें किसान आंदोलन के राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।

No comments