पंजाब के किसानों का चंडीगढ़ माचर्: प्रशासन से परमिशन नहीं
किसान एमएसपी की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की परमिशन नहीं मिली है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। यहां तक कि किसान चंडीगढ़ में न घुसें, इसके लिए पुलिस बाइक-कार सवारों के भी आईडी प्रूफ चेक कर रही है। इसके बाद ही उन्हें एंट्री दी जा रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलनकारी किसानों से अपील की कि पुलिस जहां रोके, वहीं सडक़ किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं।
No comments