गणगौर पूजन को लेकर महिलाओं-युवतियों में उत्साह
गजसिंहपुर क्षेत्र में गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। नव विवाहिताओं और युवतियों में इस पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
गणगौर की बिंदौरी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। बिंदौरी के दौरान विभिन्न घरों में गणगौर माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सुहाग की निशानी स्वरूप कांच की चूडिय़ां, महावर, सिंदूर, रोली, मेहंदी, टीका, बिंदी, कंघा, सीसा, काजल, लाल चुनरी और प्रसाद अर्पित किए गए। आयोजन के दौरान पारंपरिक राजस्थानी लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने बधाई गीत गाए।

No comments