Breaking News

भर्ती परीक्षाओं में फर्जी कैंडिडेट्स रोकने के लिए अब खींचे जाएंगे लाइव फोटो

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फर्जी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठाने की समस्या से निपटने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब बोर्ड की ओर से आयोजित आगामी परीक्षाओं में आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को लाइव फोटो खिंचवाना अनिवार्य होगा। यह फोटो आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र पर प्रिंट रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड की गई लाइव फोटो और आवेदन पत्र में अपलोड की गई लाइव फोटो का अभ्यर्थी के वास्तविक चेहरे से मिलान किया जाएगा। चेहरा मिलान सही पाए जाने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

No comments