Breaking News

अब नहीं लगेगा आवेदन शुल्क, अमानत राशि और मीटर चार्ज

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आवेदन करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल के लिए आवेदन करने पर अब न तो आवेदन शुल्क देना होगा और न अमानत राशि और मीटर चार्ज देने की जरुरत पड़ेगी। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (आरइआरसी) ने इसका आदेश जारी किया है, जो प्रदेशभर के 5 लाख उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद रहेगा। झालावाड़ जिले के उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

No comments