Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह का स्वागत

श्रीगंगानगर में भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह रविवार संध्याकाल को पश्चिम मंडल प्रवास पर रहे। इस अवसर पर पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा व पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन के कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़ीया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर अली खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित चलाना आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments