Breaking News

राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी छूट

केंद्र सरकार की ओर से इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में तय मानकों में कुछ छूट प्रदान की गई है। अत्यधिक गर्मी व बारिश के चलते गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार द्वारा राजस्थान राज्य के किसानों को गेहूं की सरकारी खरीद के लिए रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए तय मानकों में छूट प्रदान की गई है। इसमें सिकुड़े व टूटे दाने जो कि पूर्व में 6 प्रतिशत मान्य थे, इसको बढ़ा कर 20 प्रतिशत तक कर दिया गया है। इसी तरह क्षतिग्रत व आंशिक क्षतिग्रस्त दाने संयुक्त रूप से छह प्रतिशत तक मान्य होंगे। चमक विहीन दाने 10 प्रतिशत तक मान्य होंगे। उपयुक्त छूट पर किसी प्रकार की कटौती सरकार द्वारा नहीं की जाएगी।

No comments