तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा की लूट:आरा में शटर बंद कर दोनों फ्लोर पर 22 मिनट लूटपाट
आरा के तनिष्क शोरूम में सोमवार को 2 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि ये बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट भी हो सकती है। लूट का आंकड़ा 5 करोड़ तक भी जा सकता है। सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर पर लूटपाट की है। वे करीब 22 मिनट तक शोरूम में रुके रहे। अपराधियों ने घुसते ही शटर अंदर से बंद कर लिया।
अपराधियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटी है। शोरूम में 25 करोड़ के जेवरात थे। सभी की उम्र 25-26 साल बताई जा रही है। लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments