Breaking News

राजस्थान पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा

राजस्थान पुलिस प्रदेश में 31 मार्च तक सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा चला रही है। इस संवाद पखवाड़े का उद्देश्य राज्य में महिला और बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा स्थानीय पुलिस से संवाद स्थापित करना है। एडीजी सिविल राइट्स मालिनी अग्रवाल ने बताया कि महिला सखी सुरक्षा पखवाड़ा एक अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस पखवाड़े में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

No comments