Breaking News

शिक्षा मंत्री दिलावर बोले: महात्मा गांधी स्कूल थर्ड क्लास

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बने महात्मा गांधी स्कूलों को थर्ड क्लास बताया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले फेज तक सही स्कूल खोले थे, लेकिन बाद में तो जहां भवन नहीं वहां भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिए। हिंदी के टीचर अंग्रेजी पढ़ा रहे हैं। मैं अंग्रेजी पढ़ाने या सिखाने का विरोधी नहीं हूं, लेकिन अंग्रेजी पढ़ाने वाले टीचर तो होने चाहिएं। पिछली सरकार ने बिना सोचे-समझे पुराने स्कूलों पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बोर्ड टांग दिए। इसलिए ये स्कूल अच्छे कैसे हो सकते हैं? अब हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

No comments