साइप्रेस, यूरोप का वीजा दिलाने का झांसा, पौने दो लाख रुपए ठगे
श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 29 जीबी में रहने वाले एक युवक को साइप्रेस, यूरोप का वीजा दिलाने का झांसा देकर उससे पौने दो लाख रुपए से अधिक की नगदी ठग ली गई। पीडि़त ने अदालत में इस्तगासा दायर करके मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त मांगीलाल पुत्र नत्थूराम ने पंजाब के मानसा जिल के गांव बुर्जडिलवां निवासी प्रदीप सिंह, प्रदीप सिंह की बहनों मनदीप कौर व बबलजीत कौर के खिलाफ एक लाख 87 हजार 700 रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। मांगीलाल ने पुलिस को बताया कि प्रदीप सिंह मेरा जानकार था। वह 29 जीबी शिवपुरी आता रहता था। मुझे साइप्रेस, यूरोप जाना था। प्रदीप सिंह ने मुझे बताया कि मेरी बहन मनदीप कौर एजेंट है।

No comments