40 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारियां शुरू
श्रीगंगानगर में करीब पांच वर्ष पुराने 40 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एसओजी को पहली सफलता मिली है। एक आरोपी को एसओजी गिरफ्तार करने जा रही है। स्थानीय पुलिस की एक टीम एक आरोपी पंकज अग्रवाल पुत्र प्रेम अग्रवाल निवासी नागपाल कॉलोनी को राउंडअप करके एसओजी जयपुर के सुपुर्द करने के लिए रवाना हो गई। इस मामले में अब अन्य आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
जानकारी के अनुसार के ब्लॉक स्थित गणपति मल्टी कमोडिटी ने 22 दिसम्बर 2019 को जवाहरनगर पुलिस थाना में ज्योति सीमेंट वाले प्रेम अग्रवाल, उसके पुत्र प्रदीप अग्रवाल, पुत्र पंकज अग्रवाल, परिवार की महिलाओं कमला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल पर करीब 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments