Breaking News

पल्लू से लूटी हुई अर्टिका गाड़ी अनूपगढ़ क्षेत्र में लावारिस मिली

हनुमानगढ़ जिले के पल्लू कस्बे में मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे दो युवकों ने टैक्सी स्टैंड से एक अर्टिका गाड़ी को पंडितांवाली के पास किसी गांव में जाने के लिए किराए पर किया और रास्ते में बहाने से गाड़ी रुकवा कर चालक को पिस्तौल दिखाई। दोनों युवक गाड़ी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। इस बीच एक आरोपी की तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल की गई। गाड़ी लूटने वाले तो बुधवार देर शाम तक पकड़ में नहीं आए थे लेकिन लूटी हुई गाड़ी अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में लावारिस मिली है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चलाने वाले रामप्रताप उर्फ  भालाराम द्वारा अज्ञात युवकों के विरुद्ध पल्लू थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments