Breaking News

महिलाओं के बीच हुई रस्साकस्सी, मटका दौड़

श्रीगंगानगर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य कार्यक्रम आज हनुमानगढ रोड स्थित अंधविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. मंजू, विशिष्ट अतिथि एडीएम (सतर्कता) श्रीमती रीना छींपा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, जिला प्रमुख श्रीमत कविता रैगर एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार थे। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने श्रेष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
आवासित महिलाएं एवं गांव की महिलाओं के बीच रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, मटका दौड़ का आयोजन किया गया।

No comments