Breaking News

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सचिव बीकानेर आए

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के प्रभारी सचिव चिरंजीव राव ने कहा- भारतीय जनता पार्टी पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं करवाकर, इन्हें कमजोर करने की साजिश कर रही है। पार्टी मजबूत है, इसीलिए लोकसभा में 11 सीटों पर कब्जा किया। राव बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करने आए थे।
राव ने कहा- कांग्रेस संगठन राजस्थान में शुरू से मजबूत रहा है। संगठन के चुनाव नहीं होने के मुद्दे पर कहा कि हर जगह चुनाव कराए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभी बने हैं। बाकी संगठनों के चुनाव भी समय पर होंगे।

No comments