नामी डॉक्टर से 32 लाख रुपए का फ्रॉड, ऐसा मायाजाल बिछाया खुद ही पैसा देते रहे
राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके में एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर धोखाधड़ी का यह केस 32 लाख रुपए से भी ज्यादा का है। इस मामले में एक सीनियर डॉक्टर को चपत लगी है।
जानकारी के अनुसार जयपुर के मालवीय नगर निवासी डॉक्टर दीपक के बैंक खाते से 32 लाख 98 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। ठगों ने इस साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए आदित्य बिड़ला नामक एक ऐप का इस्तेमाल किया और रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। जब डॉक्टर दीपक को इस फर्जीवाड़े का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। हांलाकि तब तक पैसा उनके खातों से निकल चुका था।

No comments