अफीम व नगदी सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना पुलिस ने कुंज विहार के निकट से एक युवक को अफीम व नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ज्योति नायक ने मूल रूप से जोधपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 300 ग्राम अफीम, अफीम बिक्री से अर्जित 20 हजार रुपए की नगदी बरामद की। आरोपी बाइक पर अफीम लेकर जा रहा था। आरोपी अशोक वर्तमान में पुरानी आबादी में ही रहता है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच जवाहरनगर पुलिस थाना के एसआई रोहिताश को सौंपी गई है।

No comments