Breaking News

गृह राज्य मंत्री ने आरबीएम अस्पताल में बीजेपी नेता का हालचाल पूछा

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने भरतपुर आरबीएम अस्पताल में भर्ती बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र जैन का हालचाल जाना। जैन को अचानक तबीयत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी भी अन्य मरीजों से ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं और स्टाफ का व्यवहार संतोषजनक है।
मंत्री ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि सरकार की कोशिश है कि चिकित्सा और अन्य कल्याणकारी योजनाएं जनता तक अच्छी तरह पहुंचे। भरतपुर के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पहले की सरकारों ने विकास कार्यों को संभाग स्तर पर नहीं किया है, लेकिन वर्तमान सरकार भरतपुर को अन्य संभागों की तुलना में अधिक विकसित बनाने के लिए कई योजनाएं स्वीकृत कर चुकी है।

No comments