Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में पीलीबंगा-हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर बुधवार- गुरुवार की रात्रि एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मानाराम नायक के रूप में हुई है। घायल हुए सुनील का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह दोनों बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल पर हनुमानगढ़ से पीलीबंगा की तरफ  आ रहे थे। रास्ते में रोड डिवाइडर कट से यू-टर्न होकर आए एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।

No comments