खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को दिया फूड सेफ्टी प्रशिक्षण
हनुमानगढ़ जिले में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत 20 मार्च से खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को फूड सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में 91 खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिले में कुल 10 फूड सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि शुक्रवार हनुमानगढ़ जंक्शन में दो प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खाद्य कारोबारियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

No comments