Breaking News

महिलाओं व किशोरियों को दी जानकारी

श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के पदमपुर रोड स्थित  आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 6 सी पर गुरुवार को महिलाओं और किशोरियों के साथ विभागीय योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर पन्नाधाय सम्मान सुरक्षा केंद्र की परामर्शदाता अन्नपूर्णा शर्मा, अमनपाल कौर, प्रियंका भामनिया, आईटी गीतिका चुघ ने  महिलाओं एवं किशोरियों को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की शपथ दिलाई। साथ ही पन्नाधाय सम्मान सुरक्षा, महिला सुरक्षा एंव सलाह, सखी सेंटर, महिला हेल्प लाइन, साइबर क्राइम, सीएम हेल्प लाइन नमबर की विस्तार से जानकारी दी।

No comments