हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा 2 नगर निगम जीती
हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। आठ नगर निगमों में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना हो रही है । 2 नगर निगमों, सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव की मतगणना हो रही है।
नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए भी चुनाव और उपचुनाव के परिणाम आएंगे। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव मेयर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। भाजपा 7 नगर निगमों में आगे चल रही है। कांग्रेस सभी निगमों में पीछे है।

No comments