चिडिय़ाघर में पहली बार हुआ चमत्कार, 11 में से एक अंडे में से ही निकला चूजा, शुतुरमुर्ग बनी मां
जयपुर के चिडिय़ाघर से एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है। यहां रह रही मादा शुतुरमुर्ग अवन्तिका ने एक स्वस्थ चूजे को जन्म दिया है। इस ऐतिहासिक घटना को लेकर चिडिय़ाघर प्रशासन में खुशी का माहौल है, क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यह प्रदेश में शुतुरमुर्ग की पहली सफल कैप्टिव ब्रीडिंग है। चिडिय़ाघर प्रशासन के अनुसार, राजस्थान के किसी भी चिडिय़ाघर में इससे पहले शुतुरमुर्ग की कैप्टिव ब्रीडिंग इतनी सफल नहीं हुई थी।
वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि शुतुरमुर्ग अवन्तिका ने 13 जनवरी को कुल ग्यारह अंडे दिए थे। चिडिय़ाघर प्रशासन और वन्यजीव चिकित्सकों की कड़ी निगरानी और देखभाल के बाद अब उनमें से एक अंडे से चूजा निकल आया है। शुतुरमुर्ग का यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम लगातार अवन्तिका और उसके चूजे पर नजर रख रही है। चिकित्सकीय जांच और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य और गतिविधियों की पूरी निगरानी की जा रही है।

No comments