पायलट बोले- पीएम पॉडकास्ट बहुत करते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं
दौसा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री पॉडकास्ट बहुत करते हैं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कभी नहीं करते। मणिपुर नहीं जाते, चीन हमारे देश की सीमा में घुस रहा है, लेकिन उस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं कर रहे। अमेरिका टैरिफ लगा रहा है, ऐसे में आर्थिक हितों की रक्षा भी करनी पड़ेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा- भाजपा के नेता डबल इंजन सरकार की बात करते हैं, लेकिन केंद्र के बजट में राजस्थान का जिक्र भी नहीं आया। यहां भाजपा की सरकार बनी, सांसद जीतकर गए, लेकिन मिला कुछ नहीं।

No comments