Breaking News

रामजल सेतु लिंक परियोजना से अब राजस्थान के सिर्फ 17 जिले होंगे लाभान्वित

 रामजल सेतु लिंक परियोजना में प्रदेश के अब 17 जिले लाभान्वित होंगे। पहले इस परियोजना से 21 जिलों को जोड़ा गया था, लेकिन पिछले दिनों सरकार ने नवगठित कुछ जिलों को समाप्त कर दिया है। परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी को पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।
इस लिंक परियोजना में चंबल और इसकी सहायक नदियों कुन्नू, कूल, पार्वती, कालीसिंध और मेज के सरप्लस वर्षा जल को बनास, मोरेल, बाणगंगा, रूपारेल, पार्वती, गंभीर नदी बेसिनों में भेजा जाएगा। इस परियोजना में 522 एमसीएम पुनर्चक्रित जल सहित कुल 4102 मिलियन क्यूबिक मीटर जल उपलब्ध हो सकेगा।

No comments