रावला क्षेत्र के खेत में तीन किलो हैरोइन मिली
श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती रावला थाना क्षेत्र के एक खेत में शुक्रवार दोपहर 3 किलो हैरोइन पड़ी मिली। हैरोइन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से ड्रॉप किए जाने की आशंका है। इसकी कीमत 15 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे रावला क्षेत्र में सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंची ग्राम पंचायत 12-केएनडी के चक 3- केएनएम के एक रेतीले खेत में पीले रंग का संदिग्ध पैकेट पड़ा था। उस पर हुक लगा हुआ था। मौके पर ही बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों ने पैकेट को खोल तो उसमें सफेद रंग के कपड़े की दो थैलियां मिलीं। इनमें डेढ़-डेढ़ किलो हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि बरामद हैरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 15 करोड रुपए है। हैरोइन मिलने पर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से आसपास के खेतों तथा इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कहीं कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

No comments