लहसुन ले जा रहे पिकअप वाहन में 8 किलो पोस्त मिला
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने पिकअप में लहसुन लादकर ले जा रहे चालक परिचालक को अवैध रूप से पोस्त रखने के आरोप में पकड़ा है। वहीं एक युवक को भी हैरोइन सहित हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि सूरतगढ़ सिटी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नागेंद्रसिंह की टीम ने गुरुवार देर शाम को अमृतसर- जामनगर एक्सप्रेस वे पर चक 10-एसपीडी में एक पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया। पिकअप में 102 कट्टे लहसुन के लदे हुए थे। तलाशी लेने पर गाड़ी में 7 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पिकअप के चालक और परिचालक और मंगलसिंह और हरपालसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
वहीं थाना प्रभारी रामकुमार ने सरदारगढ़ गांव की लिंक रोड पर गुरुवार शाम को सोनू को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 4.90 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। दोनों कार्यवाहियों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

No comments