ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के एईएन को दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर मे एसएसबी मार्ग पर स्थित निकटवर्ती ग्राम पंचायत चक 3 ई छोटी की शिवनगर जन सेवा समिति ने आज पीने के पानी की समस्या का निराकरण करने की मांग को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया।
जलदाय विभाग के एईएन को दिये ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत 3 ई छोटी में टेल के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ज्यादा गहरी पाइप लाइनों को बंद करने तथा टेल के घरों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिवनगर जन सेवा समिति के अध्यक्ष गुरजन्ट सिंह अन्य ग्रामीण शामिल थे।

No comments