Breaking News

हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गवाही देने पर धमकी

श्रीकरनपुर थाना के एक हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गवाही देने पर एक युवक को उसके ही गुर्गे द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक श्रीकरनपुर के वार्ड नंबर 16 में लक्कड़ मंडी क्षेत्र निवासी अजय ग्रोवर उर्फ  मोंटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अमित चौधरी उर्फ राका के विरुद्ध धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अजय ग्रोवर ने बताया कि वह 11 मार्च की दोपहर 3:15 बजे श्याम मिष्ठान भंडार से चाय व समोसा लेकर पास में ही संदीप सेठी के ऑफिस की तरफ जा रहा था। तभी अमित चौधरी उर्फ राका निवासी वार्ड नंबर 10 ने रवि मेडिकल के पास रोका और धमकाया कि उसने एडवोकेट विशाल भारती के पक्ष में और साहिल अरोड़ा उफऱ्  भिंडी के विरुद्ध थाने और कोर्ट में बयान देकर बहुत गलत किया है।

No comments