युवक से मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटा
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने खेत से घर जा रहे एक युवक को रोका और मारपीट कर बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया।
घटना की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि चक 12-टीके निवासी विष्णु बुधवार रात लगभग 10 बजे खेत से घर आ रहा था। रास्ते में उसे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट कर बाइक और मोबाइल फोन छीन लाया तथा उसे भगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।

No comments