Breaking News

कलेक्ट्रेट के गेट पर महिलाओं का धरना

भरतपुर के चार कॉलोनी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। चारों कॉलोनियों के कुछ मकान स्कीम नंबर-13 में आ रहे हैं। उन मकानों पर प्रशासन द्वारा मकान तोडऩे का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष हैं। आज चारों कॉलोनियों की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना दिया। स्ष्ठरू राजीव शर्मा खुद गेट पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात सुनी। जिसके बाद उन्हें गेट के सामने से हटाया गया।
पूरन सिंह परनामी ने बताया कि विजय नगर कॉलोनी, अंबेडकर नगर कॉलोनी देव नगर और जसवंतनगर यह कॉलोनी काफी लंबे समय से बसी हुई हैं। इन चारों कॉलोनी में स्कीम नंबर-13 आ रही है।

No comments