ब्रज में 15 लाख श्रद्धालु उड़ा रहे रंग-गुलाल: सोने की पिचकारी से बांके बिहारी ने रंग बरसाया
ब्रज में आज रंगभरनी एकादशी से गीले रंगों की होली शुरू हो गई है। वृंदावन में 5 कोस यानी 15 किमी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा है। पूरे परिक्रमा मार्ग पर रंग बरस रहे हैं। कोई लड्?डू गोपाल तो कोई बच्चे को गोदी में लेकर पैदल परिक्रमा कर रहा है। कई महिलाएं दंडवती यानी लेटकर परिक्रमा कर रही हैं।
सुबह 10 बजे तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु परिक्रमा दे चुके हैं। सुबह से ही बांके बिहारी के दर्शन के लिए लंबी लाइन है। बांके बिहारी जी चांदी के सिंहासन पर बैठकर भक्तों पर सोने की पिचकारी से रंग बरसा रहे हैं।

No comments