Breaking News

स्त्री आर्य सभा ने निकाली प्रभात फेरी

स्त्री आर्य समाज, आदर्श नगर, श्रीगंगानगर ने आदर्श नगर स्थित नवनिर्मित भवन के उद्घाटन उपलक्ष्य शनिवार सुबह ब्रह्म वेला में प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए स्वामी दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।
प्रभात फेरी में स्त्री आर्य समाज की महिला साधक भजन गाते हुए चल रही थीं। आर्य समाज सदस्यों सहित शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

No comments