Breaking News

प्रभात फेरी में गूंजे भक्ति के सुर: हिंदू नववर्ष के तहत तीन दिवसीय आयोजन

भीलवाड़ा में हिन्दू नव वर्ष 2082 के अभिनंदन हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय नव वर्ष महोत्सव समिति द्वारा नव वर्ष सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी और महिलाएं शामिल हुईं।
माणिक्य नगर में हंसमुखी बालाजी से प्रभात फेरी शुरू होकर विभिन्न गलियों से होती पुन: मंदिर पर समाप्त हुई। महिलाएं पीले वस्त्रों में भजन गाते और नृत्य करती नजर आईं। पंडित धर्मेश व्यास, अशोक तोषनीवाल, मुकेश सोनी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। शुक्रवार को अमलियों की बाडी से एक और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

No comments