अर्जुनराम मेघवाल बोले- 2034 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे
जयपुर में एक देश एक चुनाव के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी हाई लेवल कमेटी ने तो देश में पंचायत और नगर निकाय के चुनावों को भी एक साथ कराने का जिक्र किया है। हम पहले फेज में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को एक साथ कराने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा- साल 2034 में देश में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे। अर्जुन राम मेघवाल आज चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक देश एक चुनाव अभियान के तहत हो रहे व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

No comments