नव संवत्सर के उपलक्ष्य में विराट भजन संध्या 12 अप्रेल को
श्रीगंगानगर में अग्र समिति के तत्वावधान में नव संवत्सर व हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अप्रेल को रात्रि 9.15 बजे मीरा चौक स्थित श्री श्याम सत्संग भवन में 18वीं विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेगा। प्रचार मंत्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि अग्र समिति की ओर से गत 17 वर्षों से भारतीय हिंदू नववर्ष के अवसर पर बालाजी के जागरण का आयोजन किया जाता है।

No comments