Breaking News

विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनें वितरित

श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने माटी कला क्षेत्र से जुड़े कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रीगंगानगर में विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया।
श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार माटी कला कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिलेभर से लॉटरी प्रणाली से चयनित 20 माटी कला कामगारों को यह मशीनें प्रदान की गईं। इन लाभार्थियों को इससे पूर्व 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में माटी कला की आधुनिक तकनीकों व उपकरणों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

No comments