तीन ग्राम हैरोइन सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर की जवाहरनगर पुलिस ने शुक्रवार रात एक युवक को तीन ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देख छिपने की कोशिश कर रहा था लेकिन गश्त कर रही टीम ने उसे पकड़ लिया।
उसकी पहचान मुकुल डाबला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर बलवंत कुमार ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे मौसम विभाग रोड पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध युवक को देखा जो पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। युवक के कब्जे से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

No comments