हिमाचल के लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में सोमवार रात ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में भी रात में हल्का हिमपात हुआ। इसे देखते हुए लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है। लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद फिर से ठंड लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे भागों में आज हल्का हिमपात हो सकता है।
No comments