सीटू जिला कमेटी हनुमानगढ़ की विस्तारित बैठक
जन शक्ति भवन हनुमानगढ़ टाउन में सीटू जिला कमेटी हनुमानगढ़ की विस्तृत बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा सिंह ने की जबकि संचालन सीटू जिला महासचिव शेर सिंह शाक्य ने किया। बैठक में सीटू राज्य अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत, राज्य महासचिव वी एस राणा और हनुमानगढ़ के इंचार्ज मोहन लाल नाहरिया सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में राज्य महासचिव राणा ने 9-10 सितंबर 2023 को रावतभाटा में संपन्न संगठन कार्यशाला के निष्कर्षों की समीक्षा प्रस्तुत की। सीटू के राज्य अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मजदूर वर्ग के श्रम कानूनों में हो रहे संशोधनों के खिलाफ सीटू अपना विरोध दर्ज कराएगी।

No comments