भटनेर किंग्स क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
भटनेर किंग्स क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह हनुमानगढ़ के बेबी हैप्पी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक आशीष विजय, अदरिश खान और अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में क्लब के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा, भटनेर किंग्स क्लब की पहचान अब समाजसेवा में अग्रणी संस्था के रूप में हो रही है। हम सबका कर्तव्य है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस वर्ष हम विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

No comments