सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले! इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, इस तारीख से होगा लागू
होली से पहले केंद्र सरकार अपने 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोट्र्स के अनुसार, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ-साथ राज्य कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने के बाद राज्य की सरकारें भी, इसमें बढ़ोतरी करती हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका ऐलान मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में किया जा सकता है।
आपको बता दें कि साल 2024 में भी होली से पहले सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी होली से पहले ये खुशखबरी मिल सकती है।
आपको बता दें कि साल 2024 में भी होली से पहले सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी होली से पहले ये खुशखबरी मिल सकती है।
No comments