ग्रेटर निगम में यूडी टैक्स के 108 करोड़ बकाया, 20 बड़े बकायादारों को नोटिस
जयपुर ग्रेटर नगर निगम बोर्ड का यह अंतिम वर्ष है। नवंबर में बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके चलते निगम प्रशासन सातों जोन में बकायादारों से वर्ष 2024-25 का 108 करोड़ रुपए का राजस्व वसूलने के लिए हर रोज शिविर लगा रहा है। इस बकाया टैक्स को जमा कराने के लिए लोगों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। ग्रेटर निगम क्षेत्र में 20 बड़े बकायादारों पर गृहकर, नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) और विज्ञापन शुल्क के 15.43 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। सर्वाधिक बकाया मालवीयनगर जोन में वल्र्ड ट्रेड पार्क(डब्लयूटीपी) पर 4.35 करोड़ रुपए है। इन 20 बकायादारों से टैक्स वसूलने के लिए इन्हें बिल भेजकर नोटिस जारी किए हैं।
No comments