डोडा पोस्त व नगदी सहित अधेड़ गिरफ्तार
श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर चक 3 एफ ढाणी शोभासिंहवाला के निकट एक व्यक्ति को डोडा पोस्त व नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई हंसराज ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान 50 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा निवासी ढाणी 10 जैड को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1900 ग्राम डोडा पोस्त व नशा बिक्री की राशि 15000 रुपए बरामद की। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच जवाहरनगर पुलिस थाना के एसआई रोहताश कुमार को सौंपी गई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अशोक अरोड़ा ने बताया कि वह दस जैड गिट्टी फैक्ट्री के सामने भारत माला सड़क ओवरब्रिज के पास चाय का खोखा लगाता है।

No comments