Breaking News

भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया

श्रीगंगानगर में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मंगलवार को गोल बाजार स्थित किसान विश्राम गृह में मनाया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इंजि. बलदेव सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च, 1979 को दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा की गई थी तथा पूरे भारतवर्ष में 42 लाख से ज्यादा किसान भारतीय किसान संघ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संघ द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

No comments